कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) राष्ट्रीय अनुसुचित जाति/जनजाति विकास परिषद इण्डिया के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र दयाल सालवी ने कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा को परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त परिषद भारतीय एससी/एसटी आयोग से सम्बंधित है। मीणा की नियुक्ति सामाजिक कार्यो में दिये गये योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया, कार्यकारी अध्यक्ष बंशी लाल गहलोत, राष्ट्रीय संयोजक पी.एल पूनियां, राष्ट्रीय संरक्षक थावर चंद गहलोत, राष्ट्रीय संयोजक मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय सह संयोजक ताराचंद भगोरा व नीरज डांगी एवं राष्ट्रीय महासचिव हीरू सालवी के निर्देशानुसार की जाकर जयपुर जिले का सम्भाग प्रभारी भी बनाया गया है। मीणा की नियुक्ति पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
13 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल रैली तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
मनोज चौधरी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को दी जीत की बधाई
जयपुर के एक गांव में आजादी के बाद पहली बार बनेगी सडक़ ग्रामीणों में छायी खुशी।..सडक़ के अभाव में वर्षों से परेशान थे लोग सरकार ने अब ली है सुध।…सडक़ निर्माण की राशि मंजूर होने पर लोगों ने विधायक का सम्मान कर जताया आभार।