March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » महंगाई का पर्याय मोदी सरकार :-जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा।

महंगाई का पर्याय मोदी सरकार :-जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा।

प्रतापगढ़। जिला प्रमुख इंद्रा देवी मीणा ने पंचायत समिति दलोट क्षेत्र के भ्रमण पर दलोट में कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में जारी राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन में भाग लिया ।

जिला प्रमुख ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल की किम्मत रोज बढ़ रही हैं। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद एक दिन भी ऐसा नही रहा जिस दिन किसी वस्तु का दाम नहीं बड़े हो।

आज महंगाई मोदी सरकार का पर्याय हो गयी । गैस,पेट्रोल , डीजल से लेकर आज हर वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं । जिसकी जिम्मेदार केंद्र की असफल नीतियां हैं ।

कोरोना में केंद्र की फेल नीतियों की वजह से विश्व स्तर पर देश की बेइज्जती हुई है जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी।