February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर गिरा – बाल-बाल बचे लोग

मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर गिरा – बाल-बाल बचे लोग

अलवर ( दीक्षित कुमार ) शहर के गायत्री मंदिर रोड पर शनिवार करीब रात आठ बजे एक मकान की दूसरी मंजिल का छत से लेंटर तेज गति के साथ मकान की प्रथम छत पर गिर गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं नगर परिषद सभापति मुकेश सारवान ने लेंटर गिरने का कारण व हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि लेंटर मलवा मकान के पास एक हवन की दुकान पर टीन शेड पर जा गिरा।

इस घटना से आसपास की लोगों में भय का वातावरण रहा।

वही आसपास के लोगों का कहना है कि लेंटर गिरने से कुछ दुकानों में नुकसान भी हुआ है यह मकान प्रभु त्रिभुवन गांधी परिवार का है