February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » भीषण गर्मी के चलते कोविड़ केयर सेंटर समेत सात वाटर डिस्पेंसर मशीन की भेंट मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत सामाजिक सरोकार जारी

भीषण गर्मी के चलते कोविड़ केयर सेंटर समेत सात वाटर डिस्पेंसर मशीन की भेंट मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत सामाजिक सरोकार जारी

शाहपुरा (संजय) कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत राजकीय कार्यालयों में भीषण गर्मी में चलते कार्मिकों के लिए भामाशाह प्रेरक द्रवेश मामोड़िया द्वारा प्रेरित करने पर भामाशाह राहुल बजाज के द्वारा सात वाटर डिस्पेंसर मशीन भेंट की गई। भामाशाह प्रेरक मामोड़िया ने बताया कि उपखण्ड कार्यालय, राजकीय चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर, नगरपालिका शाहपुरा, रोडवेज कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, शाहपुरा विधुत निगम सिटी कार्यालय व पुलिस थाना शाहपुरा में डिस्पेंसर मशीन भेंट की गई। भामाशाह बजाज ने कहा कि कोविड़ महामारी में कार्मिकों को गर्म पानी की आवश्यकता रहती है ऐसे में वाटर डिस्पेंसर मशीन भेंट की गई हैं। इस दौरान भामाशाह प्रेरक द्रवेश मामोड़िया,भामाशाह राहुल बजाज, उप जिला कलेक्टर मनमोहन मीणा, नायाब तहसीलदार महेश ओला, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ विनोद शर्मा, चेयरमैन बंशीधर सैनी, विधुत निगम सिटी प्रभारी विजेंद्र सिंह चौधरी ,राजेन्द्र शर्मा व जयराम पुनिया समेत कई लोग मौजूद रहें।