March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana news » भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां, ज़िम्मेदार मौन

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों द्वारा कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां, ज़िम्मेदार मौन

भीलवाड़ा (पंकज आडवाणी) लॉकडाउन 2 में दी गई छूट के बाद राज्य सरकार द्वारा रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने के साथ ही यात्रियों द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां खुलेआम उड़ा रहे हैं।

भीलवाड़ा के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों ने ना तो मास्क पहन रखा और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग पालना हो रही ।

जहां टिकट काउंटर लगा वहा पर भी कोविड 19 की पालना नजर नहीं आ रही है, इसी बात को लेकर भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य प्रबंधक अनिल पारीक ने कहा कि हम कोरोना गाईड लाइन की पालना सुनिश्चित रूप से कर रहे हैं, सबको मास्क के लिए भी कह रहे हैं जो मास्क नही लगाता उन पर जुर्माना लगाया जा रहा और थर्मल स्कैनिंग सैनिटाइजर के साथ ही बसों का संचालन किया जा रहा है।

यदि कोई व्यक्ति कोरोना गाईड लाइन की पालना नहीं करता है तो उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।