February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » बिहार के सीतामढ़ी मे एसपी ऑफिस के पास बदमाशों ने चलाई गोली। मॉर्निंग वाक पर निकला युवक गंभीर रुप से हुआ घायल

बिहार के सीतामढ़ी मे एसपी ऑफिस के पास बदमाशों ने चलाई गोली। मॉर्निंग वाक पर निकला युवक गंभीर रुप से हुआ घायल

बिहार ( केडीसी) सीतामढ़ी एसपी आवास से महज कुछ दूरी पर अपराधियों ने अल सुबह ही गोलीयों की तडतडाहट से बिहार मे सरकारी सुशासन के दिखावे की पोल खोल कर रख दी। बदमाशों ने मोहरी नन्द किशोर नामक व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र की है।
बताया गया है की मोहरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना को लेकर सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन सकते है। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का हर प्रयास कर रही है। लेकिन वारदात के बास बदमाशो का कोई सुराग नहीं लगा है।