March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » arun sharma » प्लास्टिक फ्री मिशन के तहत किया पौधारोपण वही विश्व स्तनपान दिवस पर स्तनपान को लेकर किया पोस्टर जारी।

प्लास्टिक फ्री मिशन के तहत किया पौधारोपण वही विश्व स्तनपान दिवस पर स्तनपान को लेकर किया पोस्टर जारी।

बहरोड (केडीसी) आज इनरव्हील क्लब बहरोड़ द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय बहरोड़ में प्लास्टिक बैग फ्री मिशन के तहत कपड़े की थैली का विमोचन किया गया एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में लगाए जाने वाले पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अरुण शर्मा के कर कमलों द्वारा यह शुभ कार्य किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। सह आचार्य डॉ बीएल जाट द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। क्लब अध्यक्ष अर्चना श्रृंगी ने बताया की हमने 15 वृक्षों का वृक्षारोपण भी महाविद्यालय परिसर में किया है जिसमें अशोक और पीपल के वृक्ष शामिल हैं।

क्लब संस्थापक एवं संरक्षक अनुपमा शर्मा ने बताया की इन कपड़े की थैलियों को उपयोग में लाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग बंद किया जा सके। क्लब कोषाध्यक्ष संगीता शर्मा, क्लब वरिष्ठ सदस्य बबीता शर्मा, क्लब सदस्य इंजीनियर शालिनी यादव, रमेश चंद्र सोनी ए ए ओ, चंद यादव और नितिन यादव आदि उपस्थित रहे।