March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » पुलिस प्रशासन की मिलिभगत से दुघेडा मे हो रहा है जमकर माटी का अवैध खनन। ग्राम सरपंच की बताई जा रही है मिलिभगत। एसपी एवं जिला कलेक्टर को ग्रामीण करेंगे शिकायत।

पुलिस प्रशासन की मिलिभगत से दुघेडा मे हो रहा है जमकर माटी का अवैध खनन। ग्राम सरपंच की बताई जा रही है मिलिभगत। एसपी एवं जिला कलेक्टर को ग्रामीण करेंगे शिकायत।

बहरोड । क्षेत्र के गांव‌ दुघेडा मे पुलिस एवं प्रशासन की मिली भगत से अवैध रुप से माटी का खनन जोरो पर है। बताया जा रहा है ग्राम सरपंच की मिली भगत से चल रहा अवैध खनन दो माह पहले रोक दिया गया था। पुलिस ने मौके से जेसीबी एवं टैक्टर ट्रोली जब्त भी किये थे लेकिन दो माह बात खनन पुनः शुरु कर दिया गता। हालात ये है की खनन कर्ता बेलगाम होकर ग्रामीणों से उलझने लगे है वही रात दिन चलने वाले टैक्टरों की आवाज से ग्रामीण सो भी नहीं पाते है।

अनेकों बार ग्रामीण मामले की सूचना पुलिस प्रशासन ‌को दे चुके है लेकिन आंखों पर ठीकरी रखने की कीमत वसूल रहे पुलिस प्रशासन के नुमाइंदे कार्रवाई करना तो दूर मौके पर जाना तक मुनासिब नहीं समझ रहे है।

मामले को लेकर ग्रामीण जिला कलेक्टर अलवर एवं भिवाडी एसपी के नाम ज्ञापन देकर अवैध खनन रुकवाने की मांग करेंगे।