March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » पुराने विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर 2 युवकों की हत्या,हमले 1 महिला भी गंभीर रूप से जख्मी

पुराने विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर 2 युवकों की हत्या,हमले 1 महिला भी गंभीर रूप से जख्मी

बिहार (राजा बाबु) बांका कटुरिया थाना क्षेत्र के कठोन पंचायत के खाड़ी परलल मटिया टोला में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद ,का झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने उग्र होकर कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजीत कुमार राय एवं 55 वर्षीय टूना उर्फ विनोद राय के रूप में की गई है।बता दे की मृतकों में रंजीत डेढ़ साल पूर्व पवन राय हत्याकांड में शामिल था जो दो माह पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया था और अपने ससुराल मच बढ़िया गांव में रह रहा था। जानकारी के अनुसार रंजीत और टूना दोनों बाइक पर सवार होकर मंगलवार को होने वाले गवाली पूजा का निमंत्रण देने अपने घर खाड़ी पर लाल मठिया गांव गए थे। निमंत्रण देकर लौटने के दौरान झाड़ी में पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने मौका पाकर कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही ही गई ।