March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पत्रकार के साथ हुई मारपीट के संबंध में पत्रकारों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार के साथ हुई मारपीट के संबंध में पत्रकारों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

एटा ( दीपक कौशिक ) जनपद क्षेत्र मे गत दिनों एक पत्रकार मनोज साहू के साथ महिलाओं के व्यस्ततम मार्केट बाबूगंज में कुछ दबंग दुकानदारों द्वारा मारपीट कर दी गई थी।

उसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था और आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी।

जिस के संबंध में आज सभी पत्रकार बंधुओं ने एकत्रित होकर एडीएम विवेक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग की है कि नगर के व्यस्ततम महिला मार्केट बाबूगंज में चौकी का निर्माण किया जाए, जिससे के अराजक तत्व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न कर सके और दुकानों के आगे जो अतिक्रमण है उसे हटवाया जाए।

वही पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले जो भी आरोपी है उन तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।