February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » नगर पालिका मंडल की कार्यवाही निरन्तर जारी ,शुक्रवार को गैर अनुमत समय में दुकान खोलने पर 5 दुकानों को किया सीज

नगर पालिका मंडल की कार्यवाही निरन्तर जारी ,शुक्रवार को गैर अनुमत समय में दुकान खोलने पर 5 दुकानों को किया सीज

कोटपूतली।बिल्लू राम )राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन अनुशासन पखवाड़े के तहत कोरोना गाईडलाईन की अनुपालना के लिए ईओ फतेह सिंह मीणा के निर्देशानुसार नगर पालिका टीम द्वारा सहायक अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्गो में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पालिका की टीम द्वारा गैर अनुमत समय में दुकानों को खुला पाये जाने पर पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 5 दुकानों को 72 घण्टों के लिए सीज किया गया। साथ ही कस्बे के मुख्य मार्गो का सोडियम हाईपोक्लोराईड से सैनेटाईज भी करवाया गया। ईओ मीणा ने बताया कि कस्बे में अनावश्यक घुमने वाले लोगों को कोरोना गाईडलाईन की पालना करने व घरों में रहने की हिदायत दी गई।