सीकर (केडीसी) राज्य सरकार द्वारा लागू की गई कोरोना नई गाइडलाइन जल्द जारी होने वाली है। राज्य में मंगलवार से नई गाइडलाइन लागू की जाएगी। जिसके चलते पिछले करीब 1 महीने से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के रोडवेज बसों का संचालन बंद पड़ा है।
राज्य सरकार की 31 मई को जारी की गई गाइडलाइन के तहत राजस्थान रोडवेज बसों का संचालन 10 जून से प्रस्तावित है। राजस्थान में कोरोना महामारी के चलते करीब 1 माह से बंद की गई रोडवेज बसों के कारण राजस्थान सरकार को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है।
सीकर आगार के मुख्य प्रबंधक भागीरथ सिंह ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत 10 जून से 50 फीसदी बसों का 50 फीसदी सवारी के साथ संचालन प्रस्तावित है। बसों के संचालन को लेकर रोडवेज बस डिपो स्थित वर्कशॉप में 4 जून से ही बसों की साफ सफाई व मेंटेनेंस का कार्य करने में रोडवेज कर्मचारी जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 मई को रात्रि से बसों का संचालन बंद किया गया था जिसके बाद से बसे वर्कशॉप में खड़ी थी। आंधी व मिट्टी उड़ने के चलते गाड़ियों में काफी गर्द जम गई जिसके चलते बसों में साफ सफाई का कार्य व बसों के मेंटेनेंस का कार्य करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
वर्कशॉप में कई सूखे पर खड़े थे जिन्हें कटवा कर शहर के रामलीला मैदान स्थित शिव मुक्तिधाम में भिजवा दिया गया है। करीब 1 महीने से बसों का संचालन बंद होने से आगार में प्रतिदिन करीब 11 लाख रुपए का नुकसान हो रहा था वहीं कर्मचारियों के वेतन भत्ते सरकार द्वारा वहन किए जा रहे थे जिसके चलते काफी नुकसान हो रहा था। राज्य सरकार द्वारा 10 जून से प्रस्तावित बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल संभवतः छोटी दूरी की बसों का ही संचालन किया जाएगा।
अन्य खबरे
13 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल रैली तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
मनोज चौधरी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को दी जीत की बधाई
जयपुर के एक गांव में आजादी के बाद पहली बार बनेगी सडक़ ग्रामीणों में छायी खुशी।..सडक़ के अभाव में वर्षों से परेशान थे लोग सरकार ने अब ली है सुध।…सडक़ निर्माण की राशि मंजूर होने पर लोगों ने विधायक का सम्मान कर जताया आभार।