March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » तीन दिन से भूख हड़ताल कर रहा बंदी, गिरने से हुआ चोटिल

तीन दिन से भूख हड़ताल कर रहा बंदी, गिरने से हुआ चोटिल

कोटपूतली ( बिल्लूराम सैनी) स्थानीय सब जेल में तीन दिन से भूख हड़ताल पर चल रहा बंदी अचानक चक्कर आ जाने से गिर गया। जिससे वह चोटिल हो गया। इस पर उसे राजकीय बीडीएम अस्पताल लेकर आये। सबजेल में दुष्कर्म के एक मामले मे पवन गुर्जर बंद था जो पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर चल रहा था। उसने बताया कि जेल कर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने पर तीन दिन से भूख हड़ताल पर था। दोपहर को बाथरूम जाते समय अचानक चक्कर आ जाने से गिर गया। जिससे घायल हो गया। जिसे जेलकर्मी बीडीएम अस्पताल लेेेकर आये। जहां उसे उपचार के बाद पुनः जेल भेज दिया गया।