February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » टोहना मे राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह सहित किसान नेताओं ने दी सामुहिक गिरफ्तारी । पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज ।

टोहना मे राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह सहित किसान नेताओं ने दी सामुहिक गिरफ्तारी । पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज ।

टोहना ( केडीसी ) केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के एक वर्ष पूर्ण होने पर सयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 5 जून आव्हानित सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर भाकियु के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत एवं गुरनाम सिंह हरियाणा के टोहना पहुंचे । जहां उन्होंने सामुहिक गिरफ्तारी देने का प्रयास किया। बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं किसानों के उग्र प्रदर्शन के बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों पर अनेकों बार लाठीचार्ज भी किया। गौरतलब है की सयुक्त किसान मोर्चे के तत्वावधान मे किसान सम्पूर्ण राष्ट्र ‌मे सम्पूर्ण क्रांति दिवस मना रहा है। जिसके तहत हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित सम्पूर्ण राष्ट्र मे किसान आन्दोलनरत है। किसान तीनो कृषि बिल को निरस्त करने एवं एम‌एसपी गारंटी कानून लागु करने पर अडे हुऐ है।