March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » ग्राम पंचायत शुक्लावास के इन्दिरा कॉलोनी में बिछाई इन्टरलॉक टाईल सडक़

ग्राम पंचायत शुक्लावास के इन्दिरा कॉलोनी में बिछाई इन्टरलॉक टाईल सडक़

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत शुक्लावास की इन्दिरा कॉलोनी में वर्षो से जल भराव की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है।

सरपंच सचिन यादव के प्रयासों से कॉलोनी में इन्टरलॉक टाईल सडक़ का निर्माण किया गया है। उक्त कार्य में करीब 5 लाख रूपयों की लागत आई है। पूर्व में जल भराव की समस्या से नागरिकों को निजात मिलेगी। साथ ही विधार्थियों को भी आने-जाने में काफी सुविधा होगी।