February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » गौरक्षा के लिए अमित स्वरूप सक्सेना ने दिया एक दिवसीय धरना। सरकार को गौ रक्षा के लिये चेताने का प्रयास

गौरक्षा के लिए अमित स्वरूप सक्सेना ने दिया एक दिवसीय धरना। सरकार को गौ रक्षा के लिये चेताने का प्रयास

एटा ( यूपी) (दीपक कौशिक) जनपद में गोवंश की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पूरे जिले में गौशाला में होने के बावजूद भी लगातार गोवंश कहीं न कहीं भटकते हुए मिल ही जाते हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं योगी सरकार द्वारा गोवंश की रक्षा एवं संरक्षण हेतु चलाए जा रहे प्रयासों के मामले में एटा जनपद की जो स्थिति है उसके बारे में! दरअसल जनपद में गौवंश की स्थिति यह है कि अगर गौशालाओं में गोवंश हैं तो वहां उनकी बेकद्री होती है कहीं मृत गोवंश के शव क्यूको कुत्ते खाते मिलते हैं तो कहीं उनका सब सड़ी गली अवस्था में पाया जाता है।


जनपद में जगह-जगह सड़क किनारे गोवंश पॉलिथीन खाते हुए मिल जाएंगे तो कहीं कूड़े के ढेर पर भूख मिटाते नजर आते हैं। वहीं सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाओं में गोवंश की मृत्यु अक्सर देखी जा सकती है।


इन्हीं अव्यवस्थाओं को और गोवंश की दुर्गति को देखते हुए गौ रक्षा के लिए अमित स्वरूप सक्सेना ने एटा नगर पालिका में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उनका समर्थन करने के लिए नगर के प्रमुख युवा समाजसेवी मेधा व्रत शास्त्री भी पहुंचे। इस अवसर पर मेधा व्रत शास्त्री ने कहा कि नाक, कान, आंख, मुंह होना ही मनुष्यता नहीं है। जब तक आप किसी एक बेजुबान जानवर के दर्द को भी नहीं समझ पाते तब तक आप को इंसान कहलाने का कोई हक नहीं है।
मेधा व्रत शास्त्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी गाय को गाय माता तो मानती है किंतु उसकी सुरक्षा और खानपान की व्यवस्था के बारे में गंभीरता से विचार नहीं करती है। बीजेपी के लिए गाय का धार्मिक ही नहीं अपितु राजनीतिक महत्व भी है। इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश में गोवंश की बदहाली सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने गौ रक्षा के लिए धरना देने वाले अमित स्वरूप सक्सेना का समर्थन किया और ने धन्यवाद भी दिया।
जिसके बाद प्रशासन द्वारा और सदर विधायक के साथ प्रयासों से नगरपालिका ने अमित स्वरूप सक्सेना की सभी मांगों को मान लिया और उन्हें जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया गया।