March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » jaipur raifer » खेत में टुटकर गिरे विधुत लाईन के तार, करन्ट लगने से झुलसी बच्चियां। गंभीरावस्था में जयपुर रैफर।

खेत में टुटकर गिरे विधुत लाईन के तार, करन्ट लगने से झुलसी बच्चियां। गंभीरावस्था में जयपुर रैफर।

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) कस्बे के निकटवर्ती ग्राम भालोजी में शुक्रवार दोपहर बाद एक खेत से गुजर रही विद्युत लाईन के तार टुटकर गिर गये। जिससे दो बच्चियां गंभीरावस्था में झुलस गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लीला (5) पुत्री कैलाश चंद कुम्हार व अक्षु (7) पुत्री विनोद कुम्हार दोनों निवासी भालोजी बसई खेत में खेल रही थी। उक्त खेत में से डीपी से घरेलु कनेक्शन के तार टुटकर गिर जाने से दोनों बच्चियां गंभीर रूप स झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार उक्त घटना शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे तेज करंट आने से डीपी के फट जाने के कारण हुई। जिसमें डीपी समेत पूरी सर्विस लाईन भी पूर्णतया: जल गई।