February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोरोना सेंटर में 6 फ़ीट लम्बे नागराज की एंट्री से मचा हड़कंप । काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा नाग को । अचानक कोरोना सेंटर के अंदर घुस आया था नाग । नाग के पकड़ने के बाद मरीज व स्टाफ ने राहत की सांस ।

कोरोना सेंटर में 6 फ़ीट लम्बे नागराज की एंट्री से मचा हड़कंप । काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा नाग को । अचानक कोरोना सेंटर के अंदर घुस आया था नाग । नाग के पकड़ने के बाद मरीज व स्टाफ ने राहत की सांस ।

भरतपुर ( केडीसी टीम) भरतपुर में विगत दिन शहर में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में संचालित कोविड सेंटर में एक छह फ़ीट लम्बे नाग के घुसने से हड़कंप मच गया

जिसके बाद सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सेंटर के अंदर घुसे नाग को पकड़ा गया व् उसे केवलादेव नेशनल पार्क में छोड़ा गया लेकिन इस दौरान सेंटर में हड़कंप मच गया था |
दरअसल प्रशासन द्वारा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोरोना सेंटर संचालित है जहाँ एक नाग की अचानक हुई एंट्री से वहां सभी में भय व्याप्त हो गया क्योंकि नाग की लम्बाई करीब छह फ़ीट थी लेकिन इस दौरान नाग ने किसी पर हमला नहीं किया और उससे पहले ही वन विभाग की टीम ने आकर नाग को मौके से पकड़ लिया उसके बाद सेंटर में मौजूद मरीज व् कर्मचारियों में भय ख़त्म हो सका था |