February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोरोना गाईडलाईन की नहीं हो रही पालना

कोरोना गाईडलाईन की नहीं हो रही पालना

राजगढ़ ( नागपाल शर्मा ) माचाड़ी कस्बे में बस स्टैंड पर पंजाब नेशनल बैंक में लेन देन को लेकर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल सकती है एक तरफ तो राज सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर लोगों को चेताया जा रहा है।

उसके बावजूद भी लोग अब तक भी समझ नहीं रहे और ना ही दूरी बनाकर अपना कार्य कर रहे जिसकी वजह से महामारी फैलने का अंदेशा बना रहता है इसलिए आम पब्लिक को गाइडलाइन कि पालना करते हुए अपना कार्य करना चाहिए तथा सैनेटाइजर का प्रयोग करते हुए मुंह पर मास्क लगा कर अपना कार्य करना चाहिए तो ही इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है

अन्य साइज का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा इसमें केंद्र व राज्य सरकार फिर कुछ नहीं कर सकती क्योंकि प्रशासन के समझाने के बावजूद भी लोग बात मान नहीं रहे।दुसरी और जब प्रशासन आता है तो खुद अपने आप दुरिया बना लेते हैं। और उनके जाने के तुरन्त बाद वो ही नजारा देखने को मिलता है।अपने पैरों पर कुल्हाडी खुद ही मार रहे हैं। एक कहावत है कुल्हाड़ी से कपड़े धोए तो रामजी सहायता कैसे करेंगे