February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » कोरोना काल मे लूट खसौट कर रहे मेडिकल को किया सीज…

कोरोना काल मे लूट खसौट कर रहे मेडिकल को किया सीज…

बहरोड ग्रामीण ( संदीप भारद्वाज) कोरोना महामारी के दौरान बहरोड़ उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने दवाइयों की दुकान में कालाबाजारी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

एसडीएम संतोष कुमार मीणा ने बहरोड में पंचायत समिति के सामने प्रिंस मेडिकल को 72 घंटों के लिए सीज किया है। आपको बता दें कि मेडिकल में ओवर रेट पर दवाइयां बेचने का कार्य हो रहा था, सूचना पाकर उपखंड अधिकारी मीणा ने अपने ड्राइवर को बोगस ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर पर भेजा और जब इस बात की पुष्टि हो गई की दवाइयां निर्धारित रेट से अधिक दामों में बेची जा रही है तो उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल हॉल को बेहतर घंटों के लिए सीज कर दिया। निश्चित रूप से इस प्रकार की कार्रवाई से कालाबाजारी कर रोक लगेगी।