कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) कस्बा स्थित इन्दौरिया शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कोटपूतली स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में रामनवमी के अवसर पर विचार गोष्ठी व भजन संध्या का आयोजन करवाया गया। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ इतिहासकार व शिक्षाविद् डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा लिखित तोरावाटी का इतिहास पुस्तक के अनुसार कोटपूतली कस्बे की स्थापना श्री रामनवमी के पर्व पर चैत्र शुक्ल नवमी विक्रम संवत 1444 को हुई थी। इसी क्रम में श्री श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट के सानिध्य में संस्थान के सभागार में भजन संध्या का आयोजन हुआ।

जहां रमेश जिन्दल, मनोज दीवान, मनीष अरोड़ा व नरेश सिंह शेखावत आदि कलाकारों की प्रस्तुती से माहौल भक्तिमय बन गया। वहीं विचार गोष्ठी में भाग लेते हुए एडीएम जगदीश आर्य, तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा, बीडीओ शशीबाला वर्मा, बीडीएम पीएमओ डॉ. अश्वनी गोयल आदि ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वहीं भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, एड. मनोज चौधरी व दीपचंद आर्य ने कोटपूतली के विकास पर प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ. विजय नागपाल, डॉ. वासुदेव गुप्ता, शिक्षाविद् हीरालाल भूषण व जौहरीमल वर्मा ने कोटपूतली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को इससे जुडऩे की बात कही।

निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि कोटपूतली स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाकर उत्सव मनाया जाता था। लेकिन इस वर्ष हाल ही में नगरपालिका को नगर परिषद् में क्रमोन्नत होने के बावजुद भी किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित ना होना निराशाजनक है।
अन्य खबरे
13 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल रैली तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
मनोज चौधरी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को दी जीत की बधाई
जयपुर के एक गांव में आजादी के बाद पहली बार बनेगी सडक़ ग्रामीणों में छायी खुशी।..सडक़ के अभाव में वर्षों से परेशान थे लोग सरकार ने अब ली है सुध।…सडक़ निर्माण की राशि मंजूर होने पर लोगों ने विधायक का सम्मान कर जताया आभार।