March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » कोटपूतली में कोरोना के शनिवार को 6 मामले आये सामने

कोटपूतली में कोरोना के शनिवार को 6 मामले आये सामने

कोटपूतली।(बिल्लुराम सैनी) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का संक्रमण क्षेत्र में कम होता जा रहा है। यहाँ पूर्व की तुलना में संक्रमित मरीजों के आंकड़े में निरन्तर गिरावट आ रही है। कोटपूतली में शनिवार को कोरोना महामारी के 6 नये मामले सामने आये है। बीसीएमओ डॉ. रामनिवास यादव ने बताया कि ग्राम भूरी-भड़ाज निवासी 53 वर्षिय पुरूष, कस्बे के वार्ड नं. 7 निवासी 49 वर्षिय पुरूष, ग्राम सुन्दरपुरा निवासी 40 वर्षिय महिला, ग्राम पाथरेड़ी निवासी 58 वर्षिय महिला, ग्राम अमाई निवासी 40 वर्षिय पुरूष की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटीव पाई गई है। वहीं एक मरीज पता एवं मोबाईल नम्बर गलत होने के कारण अभी टे्रस नहीं हो पाया है। जबकि दो मरीज अन्य क्षेत्र के है एवं एक मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजीटीव पाई गई है। वहीं कोविड-19 की जाँच हेतु एन्टीजन किट से 112 एवं आरटीपीसीआर से 08 सैम्पल लिए गये। कस्बे के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में शनिवार को 75 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनके रैंडम सैम्पल लिए गये। वहीं शनिवार को विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर 1165 लोगों के कोरोना के टीके लगाये गये।