कोटपूतली (केडीसी) थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुखबिर की सूचना पर 1 किलो सोने की ईंट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सन्धिगत अवस्था मे बानसूर रोड़ गोकुल वाटिका की तरफ घूम रहा था इसी दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो आरोपी सुधांशू शर्मा की जेब से 1 kg की सोने की ईंट बरामद हुई जिसे पुलिस थाने पकड़ कर लाई पुलिस पूछताछ में आरोपी दिल्ली चांदनी चौक में ड्राईवरी का काम करता है।
जो एक अक्टूबर को दिल्ली चांदनी चौक से एक ज्वैलर्स की गाड़ी से सोने की ईंट चुराई थी जहां से 2 तारीख को अपने गांव पुरषोतमपुरा कोटपूतली पहुचा जिसके बाद आज कोटपूतली में ईंट बेचने के फिराक में था। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने ज्वैलर्स को सूचना दे दी है। पुलिस अब आगे की पूछताछ में जुट गई है।
अन्य खबरे
गोवंश अधिनियम का 02 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
4 डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार 5 लाख रुपए की कीमत का 101 किलो माल बरामद गाड़ी जब्त।
शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।