February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कॉस्टेबल ने फर्ज अदायगी के दौर मे शादी की निरस्त..

कॉस्टेबल ने फर्ज अदायगी के दौर मे शादी की निरस्त..

शाहजहांपुर ( संदीप कुमार ) कस्बे के थाने मे कार्यरत कॉस्टेबल राजेश चौधरी कोरोना महामारी मे सरकारी गाईडलाईन की पालना एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रतीक बनकर उभरे है। कॉस्टेबल राजेश चौधरी की 24 म‌ई को शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारी चल रही थी जबकी शादी के लिये उनकी छुट्टी भी स्वीकृत हो ग‌ई थी। लेकिन कोरोना काल मे थाने मे कम नफरी एवं अपनी जिम्मेदारी को समझते हुऐ कॉस्टेबल राजेश चौधरी ने अपनी शादी को निरस्त कर दिया है एवं चौधरी अब कोरोना वारियर्स के रुप मे अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे है।
राजकीय सेवा मे है राजेश की मंगेतर..
कॉस्टेबल राजेश चौधरी मूलतः भोजराजका ( कोटकासिम) के रहने वाके है। उनकी शादी मांजरी भांडा ( मुण्डावर) की कविता के साथ तय हुई है। कविता समदडी ( बाडमेर) मे सरकारी अध्यापिका है। राजेश अपने तीन भाईयों मे सबसे छोटे है। राजेश के दोनों बडे भाई मे से एक दिल्ली पुलिस एवं एक राजस्थान पुलिस मे कार्यरत है।