February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » एटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का हुआ अपहरण। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर है अपहरण का आरोप।

एटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का हुआ अपहरण। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर है अपहरण का आरोप।

एटा (यूपी) दीपक दिक्षिय:- जनपद के थाना कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला नेमवती ने अपने क्षेत्र पंचायत सदस्य पति के अपहरण का आरोप पूर्व ब्लाक प्रमुख पर लगाया है।

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित महिला नेमवती ने बताया कि उसके बीडीसी पति को समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह सहित चार लोगों ने अगवा कर लिया हैै

जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। नेमवती ने बताया कि उसका पति अपने आम के बाग की रखवाली कर रहा था, उसी समय समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह व अन्य चार लोग वहां पहुंचे और उसके पति का अपहरण कर लिया।

जिसके बाद पीड़ित महिला नेमवती थाने पहुंची और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है।