February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » एक गांव एक तिरंगा कार्यकर्ता अभियान के तहत किया ध्वजारोहण । एबीवीपी का गादोज गांव मे हुआ कार्यक्रम ।

एक गांव एक तिरंगा कार्यकर्ता अभियान के तहत किया ध्वजारोहण । एबीवीपी का गादोज गांव मे हुआ कार्यक्रम ।

बहरोड (केडीसी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा समूचे भारत में आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष अभियान चलाया जिसके अंतर्गत “एक गांव एक तिरंगा कार्यकर्ता अभियान ” कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहरोड इकाई के द्वारा गादोज गांव की मुख्य चौपाल में कार्यक्रम के हवलदार मुख्त्यार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि कैप्टन जगजीत सिंह ने कार्यक्रम के समापन होने पर सभी को मिठाई वितरण की।

जिसमें एबीवीपी के जिला प्रमुख पवन यादव ने बताया है कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा गांव गांव में विधिवत् तिरंगा ध्वज फहराया गया ।तहसील के लगभग 70 से अधिक गावों में “एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम” सम्पन्न हुए। इस दौरान कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मिठाई वितरण भी आयोजित किए गए एवं सभी जगह ग्रामवासीयो ने उत्साह से एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया। इस दौरान अभियान में जुटे हुए बहरोड़ के तहसील प्रभारी पवन यादव,गादोज के प्रभारी अनुज कुमार पवन शर्मा , बबलू यादव अनिल जांगिड़ राजवीर सुधीर कुमार विक्रम सिंह यादव मयंक भारद्वाजआदि कार्यकर्ताओ के द्वारा 70 से अधिक गावों में एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम मे हजारी आर्य, रामपाल हवलदार, सुभाष हवलदार सहित बहुत संख्या में भूत पूर्व सैनिक उपसिथत रहे।