February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अवैध हथकड़ शराब जब्त, आरोपी फरार, पनियाला पुलिस ने 90 लीटर हथकड सहित शराब बनाने के उपकरण जब्त किये

अवैध हथकड़ शराब जब्त, आरोपी फरार, पनियाला पुलिस ने 90 लीटर हथकड सहित शराब बनाने के उपकरण जब्त किये

कोटपूतली (बीआर सैनी)निकटवर्ती पनियाला थाना पुलिस ने ग्राम खेड़की मुक्कड़ से अवैध देशी शराब सहित 90 लीटर हथकड व शराब बनाने के उपकरण जब्त किये है। मामले मे आरोपी मौके से फरार हो गया। एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि पनियाला पुलिस को मंगलवार को फ्लैग मार्च के दौरान मुखबीर खास से सुचना मिली कि कंजरो की ढ़ाणी तन खेड़की मुक्कड़ मे एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। इस पर थाना प्रभारी इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामनिवास, हैड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, नागेश, विक्रम, महेन्द्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर चेक किया तो एक व्यक्ति हथकड़ शराब लिये बैठा हुआ था। जो पुलिस को देखकर भाग गया। पुछताछ पर भागने वाले व्यक्ति की पहचान रमेश पुत्र किशनलाल कंजर निवासी खेड़की मुक्कड़ के रुप मे हुई। आरोपी के यहां से 3 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की। जबकि आरोपी के घर के आसपास पुलिस टीम द्वारा तलाषी करने पर शराब बनाने के काफी मात्रा में उपकरण व लगभग 90 लीटर हथकड शराब मिली। जिसको मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी रमेश की तलाश शुरू कर दी है।