February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर शहर में चोर चुस्त और पुलिस हो गई सुस्त,पार्को में हो रही है दिन दहाड़े चोरियां।

अलवर शहर में चोर चुस्त और पुलिस हो गई सुस्त,पार्को में हो रही है दिन दहाड़े चोरियां।

अलवर( दीक्षित कुमार) शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन किसी न किसी के घर या दुकान का ताला टूट रहा है।

शहर में पुलिस की सुस्ती को देख चोर-लुटेरे एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं एन ई बी थाना क्षेत्र अंतर्गत एन ई बी विस्तार नगर सेक्टर 7 के प्रीत विहार पार्क में दिनदहाड़े चोरी हो रही है

वार्ड पार्षद हेत राम यादव ने बताया कि एन ई बी विस्तार नगर सेक्टर 7 के प्रीत विहार पार्क में चोर सक्रिय हो गया पार्कों में दिनदहाड़े चोरियां हो रही है

सुबह शाम महिलाएं बच्चे ओर बुजुग लोग पार्कों में आते हैं अभी 4 महीने पहले भी पार्क में चोरी हुई थी जिसमें चोर झूल है

वह उत्तर दिशा का चैनल गेट उखाड़ कर ले गए वही जब गुरुवार को लोग पार्क में घूमने गए तब मालूम चला कि पार्क में झूले और दक्षिण दिशा का लोहे का गेट चोरी हो गया दिनदहाड़े चोरी का होने से लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है

दिनदहाड़े छोरियां और पुलिस की सुस्ती देखकर व्यापारियों व मोहल्ले वालों में आक्रोश व्याप्त हो ना इसके लिए गुरुवार को पार्षद हेतराम समेत मोहल्लेवासी एन ई बी थाने पहुँचे ओर थाना अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया ओर चोरोंको जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा*