February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अभाविप द्वारा जयपुर आयुक्तालय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी पर लगाया अभद्रता ‌का आरोप। कार्रवाई करें नहीं तो बालिकाएं करेंगी प्रदर्शन

अभाविप द्वारा जयपुर आयुक्तालय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी पर लगाया अभद्रता ‌का आरोप। कार्रवाई करें नहीं तो बालिकाएं करेंगी प्रदर्शन

भीलवाड़ा (पंकज आडवाणी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में इकाई सचिव सुमित्रा पूर्बिया के नेतृत्व में जयपुर आयुक्तालय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई उपाध्यक्ष सपना सुथार ने बताया कि महाविद्यालय के मैकेनिक कर्मचारी द्वारा महाविद्यालय की नियमित छात्राओ से बहुत ही अभद्र तरीके से बात की गई उन्हें महाविद्यालय से बाहर निकलने के लिए कहा गया। महानगर छात्रा प्रमुख माया पुरबिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के अंदर कर्मचारी पर उचित कार्रवाई नही की गई तो छात्राएं गेट बंद करके धरना प्रर्दशन करेगी। जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा। ज्ञापन के दौरान छात्रा संघ महासचिव हेमलता हरिजन , छात्रा संघ उपाध्यक्ष रिया जीनगर, रेणुका सोनी, आशा देवड़ा, कृष्णा वर्मा, सरिता कंवर,सोनू जाट, नेहा राठौर, अनु सुथार, ममता बलाई, दिव्या सालवी, ममता पुरबिया, हेमलता प्रजापत आदि उपस्थित थे।