March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » हमींदपुर में वैक्सीन के लिए जमा हुई भीड़, पुलिस के भय से पहूॅचने से पहले चले गये

हमींदपुर में वैक्सीन के लिए जमा हुई भीड़, पुलिस के भय से पहूॅचने से पहले चले गये

बहरोड़ ( संदीप भारद्वाज ) उपखंड के गांव हमींदपुर में वेक्सीनेशन सेंटर पर बुधवार को जब लोगों को मालूम चला कि वैक्सीन आई हैं तो युवाओं की भारी भीड जमा हो गई और चिकित्सा कर्मियों के साथ बदसलूकी पर उतर आये। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थाना अधिकारी के पहूॅचने से पहले लोग वहाॅ से चले गये।

चिकित्सा कर्मियों के अनुसार हमींदपुर गाॅव में बुधवार को 45 प्लस वाले लोगों के लिए 100 वैक्सीन आई थी। जिस काफी संख्या में 18 प्लस के युवा वहाॅ पहूॅच गये और वैक्सीन लगाने की जिद करने लग गये। इस दौरान कुछेक लोग बदतमीजी करने लगे जिस पर बहरोड़ थाना अधिकारी को सूचना दी गई। सूचना पर थानाधिकारी विनोद सांखला मौके पर पहूॅचे उससे पहले वो लोग वहाॅ से चले गये। थानाधिकारी ने चिकित्सा कर्मियों को कहा कि कुछ भी प्रॉब्लम हो तो हमे तुरंत बताये 10 मिनट में पहूॅच जाउंगा।