February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार । शाहजहांपुर नीमराना मे रचते थे लूट का इतिहास

हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार । शाहजहांपुर नीमराना मे रचते थे लूट का इतिहास

नीमराना (केडीसी) नीमराना शाहजहांपुर क्षेत्र मे हथियारों के बल पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुऐ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी गुरुशरण राव, डीएसपी महावीर शेखावत ने बताया की लूटे गये मोबाइल की लोकेशन के लिये साईबर सेल की मदद लेने पर लूटे गये मोबाइल बरसाना ( यूपी) मे चलते पाये गये। कार्रवाई के दौरान मोबाइल धारको ने मोबाइल तेज सिंह गुर्जर द्वारा खरीदना बताया वही तेज सिंह ने मोबाइल बर्डोद निवासी जय वीर सिंह से सप्लाई लेना बताया।

जब संदर्भ में जयवीर से बात की गई तो जयवीर ने गांव के ही त्रिलोक, नितेश, कालू, राहुल बागी सहित अन्य युवाओं को अपनी गैंग में शामिल कर शाम के वक्त देसी कट्टे के माध्यम से राहगीरों को घायल कर मोबाइल व पैसे लूटने की बात कबूली। आरोपी लूटे गए मोबाइल तेज सिंह गुर्जर को बेचते थे वही जयवीर तेज सिंह से हथियार खरीदता था।

पुलिस ने अनुसंधान के आधार पर रज्जाक पुत्र मन्नान निवासी सहार थाना बरसाना, तेज सिंह गुर्जर पुत्र चरण सिंह गुर्जर निवासी बरसाना, श्याम वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा निवासी बर्डोद, वीरेंद्र सिंह उर्फ कालू पुत्र रामअवतार सिंह निवासी बर्डोद,जयवीर पुत्र अमन सिंह निवासी बर्डोद,त्रिलोक पुत्र राजेश निवासी कांकरा, मोहित उर्फ मोनू पुत्र बाबूलाल निवासी डिश को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल, नगदी वह देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।