March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सरपंच पति,एंव देवर पर महिला पुरूषों ने किया जानलेवा हमला। ससुर ने थाना पुलिस को दिया लिखित शिकायत पत्र। ग्राम पंचायत बर्डोद का मामला

सरपंच पति,एंव देवर पर महिला पुरूषों ने किया जानलेवा हमला। ससुर ने थाना पुलिस को दिया लिखित शिकायत पत्र। ग्राम पंचायत बर्डोद का मामला

बर्डोद (केडीसी) कस्बे के अम्बेडकर चौक के समीप पेयजल राइजिंग लाइन का गेटवाल बदलते समय जलदाय विभाग के कर्मचारियों से कहासुनी के बाद सुचना पर समझाइश के लिए पहुंचे बर्डोद सरपंच पति विकास कुमार के ऊपर कुछ महिला पुरुषों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में सरपंच पति ए़ंव देवर घायल हो गए। जिनका बर्डोद चिकित्सालय में उपचार किया गया। इस संदर्भ में बर्डोद सरपंच पूजा निंभोरिया के ससुर छोटेलाल बर्डोदिया ने बहरोड़ थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत पत्र दिया है। जिसमें बताया कि जलदाय विभाग द्वारा गड्ढा खोदकर गेटवाल लगाया जा रहा था,उसी समय यशवंत पुत्र छीतरमल, पूरणमल पुत्र छीतरमल,ममता पत्नी पूर्णमल,सुमन पत्नी यशवंत, चमेली पत्नी छीतरमल, सहित देवराज,


भोलाराम ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों से गाली गलौज की और मारपीट करने पर उतारू हो गए। कर्मचारियों ने सरपंच पूजा निंभोरिया को घर जाकर अवगत कराया तो सरपंच पति विकास कुमार उनको समझाइश के लिए मौके पर पहुंचा तो उन्होंने विकास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले की सुचना पर मौके पर पहुंचे छोटे पुत्र आकाश को भी इन लोगों ने ईंट, पत्थर, कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे। बर्डोद सरपंच ससुर छोटेलाल बर्डोदिया ने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर चार सुरक्षाकर्मीयो की मौजूदगी में गेटवाल बदलने का कार्य पूर्ण किया गया।