February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » समाजसेवी इंद्र यादव मुण्डावर सीएचसी मे लगवायेगे 7 लाख राशी से इण्टर लॉकिंग टाईल्स

समाजसेवी इंद्र यादव मुण्डावर सीएचसी मे लगवायेगे 7 लाख राशी से इण्टर लॉकिंग टाईल्स

मुंडावर (कुलदीप सैनी ) मुण्डावर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भामाशाह इंद्र सिंह यादव के द्वारा सीएचसी परिसर में सात लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी।

भामाशाह इंद्र सिंह यादव ने बताया की सांसद महंत बालक नाथ योगी व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी के द्वारा प्रेरित होने के बाद यह फैसला लिया गया है ।

काफी समय से सीएचसी परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल ना होने के कारण बरसात के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको देखकर भामाशाह इंद्र यादव ने अस्पताल मे टाईल लगाने का निर्णय लिया।

गौरतलब है की इंद्र यादव चर्चित समाजसेवी है।

कोरोना काल मे आयुष काढा हो या गरीबों को प्रोत्साहन आपका योगदान अनुकरणीय रहता है।