March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » विधायक बलजीत यादव ने किया बर्डोद सीएचसी का औचिक निरिक्षण

विधायक बलजीत यादव ने किया बर्डोद सीएचसी का औचिक निरिक्षण

बहरोड़ । विधायक बलजीत यादव ने शनिवार को बर्डोद सीएचसी का दौरा कर वहा का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक यादव ने बर्डोद सीएचसी को आदर्श सीएचसी बनाने की घोषणा की वही सीएचसी को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त होना बताया।

कोराना की रोकथाम के लिए सीएचसी मे दस बैड का कोरोना सेन्टर बनाने एवं उन्हे तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।

पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज ने विधायक बलजीत यादव से सीएचसी मे विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करवाने की मांग की।