March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » विद्युत पोल से चिपक 25 बकरियों ने तोडा दम

विद्युत पोल से चिपक 25 बकरियों ने तोडा दम

कुतिना ( कृष्ण चौहान) श्रीयाणी फीडर पर बिजली निगम की लापरवाही से गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली के पोल पर लगे सपोर्ट वायर में करंट आने से कांकर गांव निवासी कमल जोगी की 25 बकरियां करंट से झुलस ग‌ई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन व बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि अरसे पहले बांधी ग‌ई लाईने जगह जगह से फालगट है जिसे लेकर आये दिन हादसे होते रहते है। संदर्भ मे अनेकों बार निगम के अधिकारियों को सुचित किया लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के कारण हादसा होते रहे। ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए प्रशासन व बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इतना ही नही गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजे की मांग को लेकर सड़क मार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर ही सभी बकरियों का पोस्टमार्टम करवाने और बकरी मालिक को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।