June 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रोडवेज बस की टक्कर से बाईक सवार युवक गंभीर रुप से घायल

रोडवेज बस की टक्कर से बाईक सवार युवक गंभीर रुप से घायल

शाहजहांपुर (कुलदीप सैनी ) दो सौ फुट रोड पर गुगलकोटा कट के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे मे बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया की कोटपूतली डिपो की बस जो दिल्ली जा रही थी ने बाईक सवार अजय यादव निवासी जौनायचाखुर्द को टक्कर मार दी।

जिसे स्थानीय लोगो ने शाहजहांपुर सीएचसी पहुंचाया।