March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रेल की चपेट मे आने से युवक की मौत…

रेल की चपेट मे आने से युवक की मौत…

झालावाड़ (केडीसी टीम) जिले के भवानीमंडी में मुंबई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर भीमनगर बडेनाले के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अकलेरा निवासी रिंकू मीणा आरटीएम मिल में कार्य करता था।

वह कल रात से भीमगनर में अपनी भुआ के घर से लापता था।

जिसका शव सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर आपीएफ व स्थानीय पुलिस मोके पर पहुची और शव मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नही वजल पाया है।

भवानीमंडी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।