March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » bhamasha » भामाशाह ने गौशाला में 1 ट्रक पशु चारा दिया। आमजन ने भामाशाह का किया धन्यवाद।

भामाशाह ने गौशाला में 1 ट्रक पशु चारा दिया। आमजन ने भामाशाह का किया धन्यवाद।

विराटनगर ( संजय झांकल) क्षेत्र के पांचूडाला में श्रीराम गौशाला मे कैलाश चंद गढ़वाल भोजेडा वीर तेजाजी नगर ने श्रीराम गौशाला मे एक मिनी ट्रक चारा पहुंचा कर पुनीत कार्य किया है। एक भामाशाह ने मिनी ट्रक ओम तिरुपति धर्म कांटा पावटा वालों ने अपने सहयोगियों के सहयोग से श्रीराम गौशाला मे दान कर पुनीत कार्य किया है।

इन धर्मावलंबियों को गौशाला परिवार की और से बहुत-बहुत साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है।भामाशाह के सहयोग से ही गौशाला जैसे धर्मार्थ संस्था सुचारू रूप से चल पाते हैं,भामाशाह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जन सहयोगी संस्थानों से जुड़कर पुनीत कार्य करना चाहिए।