March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रशासन ने ली व्यापारियों की बैठक प्रात: 6 से 11 बजे तक खुलेगें कस्बे के बाजार

प्रशासन ने ली व्यापारियों की बैठक प्रात: 6 से 11 बजे तक खुलेगें कस्बे के बाजार

कोटपूतली ( बिल्लूराम सैनी) राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कोरोना लॉकडाउन गाईडलाईन में ढ़ील देते हुए मंगलवार से लागु किये गये त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडीफाईड लॉकडाउन की पालना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों की बैठक ली गई। बैठक में प्रशासन ने विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कस्बे के बाजार प्रात: 6 से 11 बजे तक खोले जाने पर सहमति दी। साथ ही वीकेंड कफ्र्यू समेत अन्य गाईडलाईन की अक्षरश: पालना का निर्णय भी लिया गया। बैठक में एडीएम जगदीश आर्य, एसडीएम सुनीता मीणा, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, पालिका ईओ फतेह सिंह मीणा, बीडीओ शशीबाला समेत अन्य मौजुद रहें।