March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पुलिस के बदलते रवैये को परिभाषित किया डीएसपी दिनेश यादव ने…एक बेबस दिव्यांग की समाजिक संस्था के सहयोग से की मदद…

पुलिस के बदलते रवैये को परिभाषित किया डीएसपी दिनेश यादव ने…एक बेबस दिव्यांग की समाजिक संस्था के सहयोग से की मदद…

कोटपूतली (बिल्लूरामसैनी) कोटपूतली पुलिस उप अधीक्षक ने एक गरीब दिव्यांग को एक माह की राशन सामग्री दिलवाकर पुलिस के बदलते चेहरे को परिभाषित किया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को मुख्य चौराहे पर एक दिव्यांग व्यक्ति सुबह से बैठा हुआ था। दोपहर में पुलिस उप अधीक्षक दिनेश यादव दैनिक निरीक्षण के दौरान मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो दिव्यांग को देखकर पुलिस उप अधीक्षक ने दिव्यांग से बात की ।बातचीत में उसने अपना नाम मामराज मीणा,निवासी ग्राम सरूंड बताया।दिव्यांग ने पुलिस उप अधीक्षक को बताया की उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।घर पर एक बेटा और बेटी है। । पुलिस उप अधीक्षक ने दिव्यांग की पीड़ा जानकार स्वयंसेवी सस्था आओ साथ चले के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर दिव्यांग के लिए एक माह की राशन सामग्री दिलवाई,तथा आगें भी संभव मदद का भरोसा दिलवाया।इसके बाद दिव्यांग को एक निजी वाहन के माध्यम से घर तक भेजने की व्यवस्था की। पुलिस का यह मानवीय रूप देख दिव्यांग ने पुलिस उप अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल नरेश शेखावत, पूरण रावत सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।