March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » दौसा मे किसानों ने फूंकी तीनो कृषि बिलों कि होली

दौसा मे किसानों ने फूंकी तीनो कृषि बिलों कि होली

दौसा ( केडीसी ) मिहिर आर्मी चीफ वरिष्ठ गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व मे किसानों ने शनिवार को दौसा कलेक्ट्रेट के सामने कृषि बिल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाते हुऐ तीनो कृषि बिलों की होली जलाई।

इस दौरान किसानों ने केन्स्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुऐ कहां की देश मे किसानों पर हर सत्ता और शासन ने जुर्म किया है। लेकिन भाजपा सरकार ने तो सारे रिकॉर्ड तोड किसानों को जीते जी मार दिया। देश मे 6 महिने से किसान आंदोलनरत है लेकिन गुंगी वहरी सरकारों को ना तो सुनाई देता है एवं ना ही दिखाई देता है।

सरकार जब तक बिलों की वापसी एवं एम‌एसपी गारंटी कानून नहीं बनाती है तब तक किसान आंदोलनरत रहेगा।