March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » दो सर्पों का जोड़ा बना कौतूहल का विषय…

दो सर्पों का जोड़ा बना कौतूहल का विषय…

एटा (दीपक दिक्षित ) एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहोरी में दो सर्पों का जोड़ा कौतूहल का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहोरी गांव में झाड़ियों के मध्य सर्पों के दो जोड़े काफी देर तक खेलते दिखाई पड़े। 2 घंटे तक यह दोनों जोड़े आपस में क्रीड़ा करते हुए देखे गए। इस क्रीडा को देखने के लिए ग्राम वासियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

जिसके बाद सर्पों का यह खेल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। गौरतलब है ये समय सरिसर्पो के संसर्ग का है। यदा कदा जंगलों मे सरिसर्पो का मिलन देखा जा सकता है। बुजुर्ग इसे अच्छे मानसून का प्रतीक मानते है।