March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » तालाब में मछलियों की हो रही मृत्यु….सांगटेड़ा सरपंच ने की आगामी 15 फरवरी तक तालाब में खाद्य सामग्री ना डालने की अपील

तालाब में मछलियों की हो रही मृत्यु….सांगटेड़ा सरपंच ने की आगामी 15 फरवरी तक तालाब में खाद्य सामग्री ना डालने की अपील

कोटपूतली (बिल्लूराम सेनी ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत सांगटेड़ा स्थित पीला जोहड़ तालाब में करीब तीन दिनों से लगातार मछलियों की मृत्यु हो रही है। सांगटेड़ा सरपंच सोनू चौधरी ने बताया कि पीला जोहड़ तालाब में पिछले कुछ दिनों से हजारों की संख्या में मछलियां मर रही है।

इसको लेकर सरपंच चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी 15 फरवरी तक तालाब में आटा या किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री ना डालने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सांगटेड़ा स्थित पीला जोहड़ मंदिर एक धार्मिक स्थल हैं। जिसे बालाजी के स्थान के नाम से भी जाना जाता है।

यहां दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। पीला जोहड़ मंदिर में एक तालाब भी स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब में स्नान करने से पिलिया नामक रोग नष्ट हो जाता हैं। इस तालाब में हजारों मछलिया रहती है जिन्हें श्रद्धालु आटा डालते है।