February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र मे ” हरित उद्योग, स्वस्थ उद्योग ” कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण । प्यूरोटो कम्पनी द्वारा लगाये वाटर कूलर का रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जीएल गांधीवाल, सहायक प्रबंधक सरदार गुरदीप सिंह ने किया उदघाटन ।

घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र मे ” हरित उद्योग, स्वस्थ उद्योग ” कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण । प्यूरोटो कम्पनी द्वारा लगाये वाटर कूलर का रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जीएल गांधीवाल, सहायक प्रबंधक सरदार गुरदीप सिंह ने किया उदघाटन ।

शाहजहांपुर (केडीसी) घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र मे गुरुवार को ” हरित उद्योग, स्वस्थ उद्योग ” कार्यक्रम का शुभारम्भ रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जीएल गांधीवाल ने औद्योगिक क्षेत्र परिसर मे 101 पौधे लगाकर की। इस दौरान गांधीवाल ने क्षेत्र की औद्योगिक इकाई प्यूरोटो लाईफ साईन्स द्वारा आमजन हितार्थ लगाये गये वाटर कूलर का भी उदघाटन किया।

गांधीवाल ने इस अवसर पर घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र मे संचालित हर एक औद्योगिक इकाई को कम से कम सौ‌‌ पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीको अधिकारी सरदार गुरदीप सिंह ने की।

इस दौरान प्यूरोटो कम्पनी के देवेन्द्र सिंह, विकास जॉली, ग्लोबल सेरेमिक के सीई‌ओ वेदप्रकाश गुप्ता, सीए आलोक गुप्ता, निखिल गुप्ता, पुनित गुप्ता, कृष्ण चौहान, भाजपा नेता वेदप्रकाश खबरी, ज्ञानेन्द्र चौहान सहित बडी संख्या मे औद्योगिक इकाई से जुडे लोग उपस्थित रहे।