February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

कोटपूतली।(बिल्लू रामसैनी) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेष भर में स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। भाजयुमो प्रदेष मंत्री व जयपुर सम्भाग प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पार्टी प्रदेषाध्यक्ष डॉ. सतीष पूनियां, संगठन महामंत्री चन्द्रषेखर व भाजयुमो प्रदेषाध्यक्ष एड. हिमांषु शर्मा के निर्देषानुसार प्रदेष भर में चलाये जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत युवा मोर्चा कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। साथ ही कोरोना महामारी को लेकर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को मास्क, सोषियल डिस्टेंसिंग, वैक्सीन आदि के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक भी किया जायेगा।