February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » किसी ने अपने जन्मदिवस तो किसी ने वैक्सिनेशन से पहले किया स्वैच्छिक रक्तदान। रक्तमणि कार्यक्रम रक्तदान 2089 दिनो से लगातार जारी।

किसी ने अपने जन्मदिवस तो किसी ने वैक्सिनेशन से पहले किया स्वैच्छिक रक्तदान। रक्तमणि कार्यक्रम रक्तदान 2089 दिनो से लगातार जारी।

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) रक्तमणि अभियान में स्थानीय श्रीकृष्णा ब्लड बैंक में श्री अषोक गुर्जर पुत्र श्री शीशराम गुर्जर, श्री नीतेश जांगिड़ पुत्र श्री कैलाश जांगिड़, श्री रमन मीणा पुत्र श्री सुवालाल मीणा एवं श्री संदीप गुर्जर पुत्र श्री रामौतार गुर्जर ने मित्र श्री चेतनप्रकाश शर्मा रामपुरा के जन्मदिवस पर तथा राजकीय बीडीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में सतीश यादव पुत्र श्री रोहिताश यादव ने अपने जन्मदिवस पर मित्र लोकेश यादव पुत्र श्री कैलाश चन्द यादव के साथ तथा सुमित यादव ने वैक्सिनेशन से पूर्व किया स्वैच्छिक रक्तदान और बने गौरवशाली रक्तमणि।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं रक्तमणि संयोजक मुकेश गोयल ने कहा कि रक्तदान महादान है। धीरे.धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे लोग है, जिनको अभी भी रक्तदान करने से डर लगता है। तो हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें जागरूक करें। हम लोगों की यह भावना जन-जन तक पहुंचनी चाहिए कि रक्तदान महादान है, इससे लाखों लोगों की जिंदगी बच सकती है। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर डालते हुए बताया कि हर तीन माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है, जिसके कारण दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती है।

अगर आप रक्त दान करेंगे तो आपके शरीर में खून के नए कण बनेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। रक्त दान करने से ब्लड प्रेशर सामान्य और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है। गोयल ने कोरोना संकट के समय ज्यादा से ज्यादा युवा मित्रों से रक्तदान करते रहने की बात कही। इस अवसर भाजपा जिलामंत्री सुभाष चन्द शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत, बजरंग लाल शर्मा, पार्षद प्रमोद गुरूजी, दयाराम कुमावत, प्रवीण बंसल,गिरवर शर्मा, महेष सैनी, विक्रम सैनी, छा.सं.अ. कमल सैनी, चेतन शर्मा, कृष्ण सांपला, अजीत सांपला, कुलदीप यादव, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।