March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को पहुंचेंगे शाहजहांपुर बोर्डर

किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को पहुंचेंगे शाहजहांपुर बोर्डर

शाहजहांपुर 19 म‌ई। भाकियु के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत एवं युद्धवीर चौधरी गुरुवार 20 म‌ई को प्रातः 10 बजे शाहजहांपुर बोर्डर पहुंचेंगे। भाकियु के प्रदेशाध्य बलबीर छिल्लर ने बताया की टिकैत शाहजहांपुर बोर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को सम्बोधित करेंगे। इधर टिकैत के शाहजहांपुर बोर्डर पर आने की सूचना के बाद शाहजहांपुर आंदोलन स्थल पर सयुक्त किसान मोर्चे की बैठक का आयोजन जाट नेता राजाराम मील की अध्यक्षता मे हुआ। जिसमे कार्यक्रम की रुपरेखाओं पर चर्चा की ग‌ई। इस दौरान पूर्व विधायक अमराराम चौधरी, पूर्व विधायक वन दुग्गल, तारासिंह, ‌डॉ.संजय माधव आदी उपस्थित रहे।