February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कानून व्यवस्था दुरूस्त किये जाने की माँग को लेकर लोकतांत्रिक जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कानून व्यवस्था दुरूस्त किये जाने की माँग को लेकर लोकतांत्रिक जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी ) क्षेत्र में निरन्तर हो रही फायरिंग, लूट, हत्या जैसी आपराधिक वारदातों को देखते हुए लोकतांत्रिक जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम कानून व्यवस्था दुरूस्त करने व आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने की माँग को लेकर एसडीएम सुनीता मीणा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यादव समेत प्रदेश प्रवक्ता विकास अग्रवाल, अशोक बिदारिया, धर्मेन्द्र योगी आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत दिनों में कोटपूतली व पावटा में घटित हुई क्रमश: ग्राम सैमाला में फायरिंग में युवक की मृत्यु, गोनेड़ा में व्यापारी से लूटपाट, नारेहड़ा स्कूल के व्याख्याता पर फायरिंग, पावटा में कैनरा बैंक के पास हवाई फायरिंग व पावटा में ही व्यापारी से बंदूक की नोंक पर हुए लूट के प्रयास से आमजन में भय का माहौल है। ऐसे में अभियान चलाकर आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसी जायें।