February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेश बनाया :- रावत, राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा का राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेश बनाया :- रावत, राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा का राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, महिला व दलित अत्याचार, केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई फ्री वैक्सीन के दुरूपयोग, आरपीएससी भर्ती घोटाले समेत अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी जयपुर में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए धरने प्रदर्शन में भाग लेने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. हीरालाल रावत के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे।

जहां सिविल लाईन्स फाटक पर मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एड. ओमप्रकाश भड़ाना के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में राजस्थान हर मामले में पिछड़ चुका है। गहलोत सरकार ने प्रदेश को विकसित से निकालकर बीमारू राज्य की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, भाजपा नेता एड. राजेन्द्र रहीसा, सांवत रावत पनियाला, नरेश मेहरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।