शाहजहांपुर ( धीरेन्द्र गुप्ता ) कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाई ऑरियण्टल एडूमेड प्रा.लि द्वारा अलवर शहर सहित सम्पूर्ण दिल्ली मे सामाजिक सारोकार के तहत ” अन्नपूर्णा रसोई ” योजना को मंगलवार को शुभारम्भ किया गया। योजना के तहत कम्पनी ने युवा ब्राह्मण सभा के साथ मिलकर अलवर शहर मे कोरोना मरीजों को निःशुल्क भोजन पानी देने की शुरुआत की।

कम्पनी डायरेक्टर तनय वशिष्ठ एवं जिया वशिष्ठ के कर कमलों द्वारा शुभारम्भ हुई योजना से शहर के विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती कोरोना मरीज लाभांवित होंगे । इस दौरान कम्पनी डायरेक्टर संजीव गौड, विनय वशिष्ठ, युवा ब्राह्मण सभा के आकाश मिश्रा सहित बडी संख्या मे विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

हाईजैनिक तरीके से तैयार होता है भोजन…
ऑरियण्टल एडूमेड ग्रुप के चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया की कम्पनी की ” अन्नपूर्णा रसोई ” योजना को दिल्ली एवं अलवर शहर मे एक साथ प्रारंभ किया गता है।

चुंकी कोरोना मरीजों को अतिरिक्त सुरक्षा एवं खाद्यान की आवश्यकता होती है ऐसे मे भोजन पूर्णतया हाईजैनिक एवं शुद्धता से परिपूर्ण बनाया जाता है। साथ मे मरीजों को शुद्ध पानी की व्यवस्था भी कम्पनी द्वारा की जा रही है।
अन्य खबरे
हरी शेवा धाम में गुरु पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया
मन्दिर महंतो का गुरु पूर्णिमा पर किया सम्मान
गोगा मन्दिर मे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा